अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक गॉड’ 29 जुलाई 2022 को होगी रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘थैंक गॉड’ 29 जुलाई 2022 को रिलीज होगी।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘थैंक गॉड’ का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और मरुति इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिकायें है। इस फिल्म में यमलोक की कहानी दिखाई जाएगी और अजय देवगन यमदूत के किरदार में नजर आ सकते हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की लव स्टोरी दिखाई जाएगी।

फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी देते हुए अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, “अगले साल बहुप्रतीक्षित फिल्म थैंक गॉड आपके लिए खुशियां लेकर आएगी। एक संदेश के साथ जीवन का ये शानदार बनाने वाली ये फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।”

Related Posts

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई/मथुरा। बॉलीवुड के सुपरस्टार और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने मुंबई में अंतिम सांस…

Continue reading
कंगना रनोट ने बेटों और बेटियों के बीच भेदभाव पर खोला मुंह

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *