
- गुमशुदगी मामले में अकबरपुर पुलिस की बड़ी सफलता
- गुरुग्राम से महिलाओं और बच्चों को सकुशल बरामद
- पारिवारिक नाराजगी में घर छोड़कर गई थीं महिलाएं
अम्बेडकरनगर जिले में गुमशुदाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली अकबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। 29 अप्रैल को एक व्यक्ति ने महिलाओं और उनके साथ गए बच्चों के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया। इसमें गुमशुदाओं की लोकेशन गुरुग्राम, हरियाणा में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और सेक्टर-48 स्थित सेंट्रल पार्क से सभी को सकुशल बरामद कर लिया।पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे पारिवारिक नाराजगी के कारण बिना बताए बच्चों के साथ चली गई थीं। उनके साथ कोई आपराधिक घटना नहीं हुई।बरामद सभी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।









