देवरिया में गैंगरेप के आरोपी भेजे गये जेल

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में छठ घाट पर गई एक किशोरी से बलात्कार करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
सलेमपुर क्षेत्राधिकारी कपिलमुनि सिंह ने गुरूवार को बताया कि सलेमपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी नौ नवम्बर की शाम छठ पूजा देखने के लिए घाट पर गई थी। पीड़िता के पिता ने अपने तहरीर में कहा है कि घाट पर मौजूद चार युवक किशोरी को पकड़ कर झाड़ी में ले गये और बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 323, 504 आईपीसी ,5/6पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और उनको जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों का बर्बर उत्पीड़न

कानपुर में भूमाफिया के बेटे और दोस्तों ने युवक को बर्बर पीटा आरोपी युवक को 25 बार लात-घूस मारते और शर्ट-पैंट फाड़ते दिखे युवक को जूता चाटने और चेहरे पर…

Continue reading
लखनऊ में मुठभेड़: 50 हजार के इनामी ड्रग्स तस्कर घायल

मौके से देसी कट्टा, कारतूस, बाइक, नकदी और तस्करी से जुड़े दस्तावेज बरामद एएनटीएफ लखनऊ की टीम ने विशेष रणनीति के तहत दोनों को दबोचा पुलिस तस्करी नेटवर्क के अन्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *