ललितपुर: खेत से लौट रहे किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर के थाना बानपुर में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि ग्राम गुगरवारा निवासी इंदल (45) पुत्र ज्ञानी यादव दोपहर अपने खेत में पानी देकर घर वापस आ रहा था, वह गांव के पास ही पहुंचा था कि रास्ते में उसकी अचानक हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी, सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की प्रारंभ कर दी।

Related Posts

पीड़िता ने 12 लाख रुपए निवेश किए, 8 लाख 13 हजार रुपए नहीं लौटाए गए

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में 12 लाख रुपये का शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड सामने आया है। पीड़िता आस्था सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके कॉलेज फ्रेंड आदित्य यादव ने उसे…

Continue reading
हरहुआ में बजाज एन 160 बाइक की लॉन्चिंग, दिनेश सिंह ने किया शुभारंभ

वाराणसी। जनपद के हरहुआ स्थित प्रतिष्ठान देव बजाज में रविवार दोपहर लोकप्रिय बाइक बजाज एन 160 की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी दिनेश सिंह ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *