पत्नी की मौत के 2घंटे बाद पति ने की आत्महत्या

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप तो लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- मैं निर्दोष हूं

  • तालाब में डूबने से पत्नी की मौत
  • दो घंटे बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान
  • सुसाइड नोट में खुद को बताया निर्दोष
  • मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बाराबंकी। बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के बिलौली गांव में एक ही दिन में पति-पत्नी की मौत से सनसनी फैल गई। पत्नी की मौत के करीब दो घंटे बाद ही पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह निशा अपने पति कुलदीप के साथ गांव के पास स्थित तालाब पर मिट्टी निकालने गई थी। इसी दौरान कथित रूप से निशा तालाब में डूब गई। उस समय पति कुलदीप शौच के लिए गया हुआ था। लौटने पर उसने पत्नी को तालाब में डूबा पाया।

कुलदीप ने ग्रामीणों की मदद से पत्नी का शव घर पहुंचाया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निशा की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। साथ ही पति और उसकी मां पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

इसी बीच पत्नी की मौत से आहत पति कुलदीप ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा कि उसने कोई गलत काम नहीं किया और उसे नहीं पता कि निशा की मौत कैसे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button