
- ऐशबाग स्क्वायर और पार्क व्यू अपार्टमेंट में बचे फ्लैटों के लिए आवेदन शुरू
- 1 जून से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा
- 75 लाख से 1.11 करोड़ तक की कीमत वाले प्रीमियम फ्लैट उपलब्ध
लखनऊ। प्रीमियम आवास की तलाश कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। Lucknow Development Authority (LDA) ने अपनी दो प्रमुख आवासीय परियोजनाओं—ऐशबाग स्क्वायर और पार्क व्यू अपार्टमेंट—में शेष फ्लैटों के लिए दोबारा पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक 1 जून से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्राधिकरण के अनुसार, इस बार दोनों योजनाओं में उपलब्ध बचे हुए फ्लैटों के लिए नए आवेदकों को मौका दिया गया है, जबकि पहले चरण में कई फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के जरिए पूरा किया जा चुका है।
ऐशबाग स्थित मिल रोड पर विकसित हो रही ऐशबाग स्क्वायर परियोजना में कुल 384 फ्लैट प्रस्तावित हैं। इनमें से 108 फ्लैटों का आवंटन पहले ही लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है। अब शेष 276 फ्लैटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
यहां 3 बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के करीब 1900 वर्गफीट के फ्लैट उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत लगभग 1.11 करोड़ रुपये तय की गई है।
बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने बन रहे पार्क व्यू अपार्टमेंट में कुल 364 फ्लैट प्रस्तावित हैं। इनमें से 246 फ्लैट पहले ही आवंटित हो चुके हैं, जबकि 118 फ्लैटों के लिए नया पंजीकरण खोला गया है।









