कोविड टीकाकरण में 119.38 करोड़ टीके लगे

नयी दिल्ली । देश में कोविड टीकाकरण में पिछले 24 घंटे के दौरान 90.27 लाख से अधिक कोविड टीके लगे। इसके साथ ही 119.38 करोड से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरूवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 90 लाख 27 हजार 638 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके सायं ही आज सुबह सात बजे तक 119 करोड़ 38 लाख 44 हजार 741 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 10,264 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। अभी तक तीन करोड 39 लाख 67 हजार 962 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.33 प्रतिशत है । पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 9,119 नए मामले सामने आए हैं । देश में अभी एक लाख नौ हजार 940 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.32 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत है।

देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख 50 हजार 538 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 63 करोड़ 59

लाख 24 हजार 763 कोविड परीक्षण किए हैं।

Related Posts

करूर रैली के बाद विजय पहली बार रैली करेंगे

पुडुचेरी। तमिलनाडु के करूर में सितंबर में हुई भगदड़ के बाद अभिनेता और TVK प्रमुख एक्टर विजय पहली बार रैली करने जा रहे हैं। पुलिस ने 9 दिसंबर को पुडुचेरी…

Continue reading
नहर में फेंकी गई बेटी जिंदा लौटी, पिता को जेल से छुड़ाने की गुहार

फिरोजपुर, पंजाब। 68 दिन पहले अपने पिता द्वारा नहर में फेंकी गई लड़की अब जिंदा लौट आई है और अपने पिता को जेल से बाहर निकालने की गुहार लगा रही…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *