महिला अग्निवीर भर्ती रैली में 3 अभ्यर्थी बेहोश, एक के पैर में मोच

लखनऊ। Indian Army की महिला अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान दौड़ प्रतियोगिता में तीन अभ्यर्थी अचानक गिरकर बेहोश हो गईं, जबकि लॉन्ग जंप के दौरान एक अन्य अभ्यर्थी के पैर में मोच आ गई। सभी को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

भर्ती रैली Lucknow Cantonment स्थित AMC Centre and College के एएमसी स्टेडियम में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों को 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। 8 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी करने पर ग्रेड-वन और ठीक 8 मिनट में पूरी करने पर ग्रेड-टू दिया गया।

दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को 3 फीट हाई जंप और 10 फीट लॉन्ग जंप के लिए क्वालिफाई किया गया। हाई जंप और लॉन्ग जंप में प्रत्येक अभ्यर्थी को तीन-तीन मौके दिए गए।

इस भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 595 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 410 उम्मीदवार शामिल हुईं। सभी ने जुलाई 2025 में आयोजित ऑनलाइन सीईई परीक्षा पास की थी और उन्हें पूर्व में ईमेल के माध्यम से एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।

Related Posts

हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading
होली पर बढ़ेगी बसों की संख्या, 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त संचालन

होली पर 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें रोज 1000 से बढ़ाकर 1500 बसों का संचालन चार प्रमुख बस अड्डों पर 24 घंटे शिफ्ट ड्यूटी लखनऊ। होली के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *