लखनऊ में 500 लोगों ने स्ट्रीट डॉग्स के लिए मानव शृंखला बनाई

लखनऊ। रविवार को हजरतगंज के मोती लॉन में करीब 500 लोगों ने आवारा कुत्तों के अधिकारों के लिए मानव शृंखला बनाई। छात्र, एनजीओ और पशु प्रेमियों ने तख्तियां और स्लोगन लेकर प्रदर्शन किया।

लोगों ने नारे लगाए, जैसे—“सुप्रीम कोर्ट ऑर्डर रद्द करो”, “डॉग्स के साथ अन्याय करने वालों को पनिश करो”, “आवारा नहीं, हमारा है।” प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश स्ट्रीट डॉग्स को शेल्टर भेजने के लिए है, लेकिन सड़कें भी एक्सीडेंट से सुरक्षित नहीं हैं।

सुप्रीम कोर्ट का विवादित आदेश:
सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर को आवारा कुत्तों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बस स्टैंड से दूर रखने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि इन जगहों पर बाड़ लगाई जाए, कुत्ते पकड़े जाएं और शेल्टर होम में रखा जाए।

कोर्ट ने सभी नेशनल और स्टेट हाईवे से आवारा पशु हटाने का भी निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बार-बार डॉग बाइट की घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि सिस्टम की विफलता दिखाती हैं। सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को आदेश पालन कराने को कहा गया है।

Related Posts

कानपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर के ससुर ने आत्महत्या का प्रयास

कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के अनुसार, एयरफोर्स विंग कमांडर की सासुराल से जुड़े 73 वर्षीय सत्येंद्र…

Continue reading
वाराणसी में 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले इस युवक ने अपने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *