गुरु नानक देव के 552वें प्रकाश पर्व पर जलाए गए 552 दीये

नयी दिल्ली। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव के 552वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को दिल्ली का कॉन्स्टीट्यूशन क्लब रोशनी से जगमगा उठा। प्रकाश पर्व के अवसर पर यहां ‘सरबत द भला’ संस्था की ओर से आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिख संगतों के साथ मिल कर प्रकाश पर्व के पावन मौके पर 552 दीये जलाए और समाज को भाईचारे का संदेश दिया। वहीं उन्होंने सिख समुदाय और अन्य सभी लोगों से गुरु साहिब के उपदेशों पर चलने का आग्रह किया। इस दौरान ‘सरबत द भला’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया जिसमें गुरु नानक देव की जीवनी और उनके 52 उपदेशों को शामिल किया गया है।

श्री पुरी ने कहा, “ मैं यहां कोई राजनीतिक भाषण नहीं देने आया। मैं संगतों को मिलने आया हूं और उन्हें गुरु पर्व की बधाई देने आया हूं। गुरु नानक देव ने समाज में भाईचारे के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।” इस मौके पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्हौत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम राजा इकबाल सिंह, युवा मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री तजिंदर बग्गा और सैकड़ों की तादाद में लाेग मौजूद रहे।

समारोह के दौरान आयोजकों इम्प्रीत सिंह बख्शी, कुलदीप सिंह, जसप्रीत सिंह माटा, केएस दुग्गल, डॉक्टर चरण पाल, कुलजीत कौर, महिमा कौर, अमनदीप बख्शी, जसप्रीत सोबती, कुलदीप सिंह गोगा और तजिंदर सिंह साेढ़ी ने सिख समुदाय से एक होकर रहने, मानवता की भलाई में योगदान देने और गुरु साहिब के अन्य उपदेशों का पालन करने का आग्रह किया।

Related Posts

करूर रैली के बाद विजय पहली बार रैली करेंगे

पुडुचेरी। तमिलनाडु के करूर में सितंबर में हुई भगदड़ के बाद अभिनेता और TVK प्रमुख एक्टर विजय पहली बार रैली करने जा रहे हैं। पुलिस ने 9 दिसंबर को पुडुचेरी…

Continue reading
नहर में फेंकी गई बेटी जिंदा लौटी, पिता को जेल से छुड़ाने की गुहार

फिरोजपुर, पंजाब। 68 दिन पहले अपने पिता द्वारा नहर में फेंकी गई लड़की अब जिंदा लौट आई है और अपने पिता को जेल से बाहर निकालने की गुहार लगा रही…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *