पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में दोबारा एंट्री कब मिल सकती है?

  • पहलगाम हमला, क्या यह संघर्ष विराम का कारण बना?
  • ऑपरेशन सिंदूर,  भारत की जवाबी कार्रवाई में क्या था खास?
  • क्या सीजफायर से बदलेगी सीमा की स्थिति?

नई दिल्ली – पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सीमा पर बढ़े तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम पर सहमति जता दी है। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई थी। संघर्ष विराम की यह घोषणा दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हुई गहन बातचीत के बाद सामने आई है।

हालांकि, भारत सरकार ने साफ किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाल के दिनों में लिए गए कड़े फैसले प्रभावी बने रहेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर मिसाइल और ड्रोन हमला

भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर मिसाइलें और ड्रोन भेजे, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया।

सिंधु जल संधि अभी भी स्थगित

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला लिया है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि “संघर्ष विराम के समझौते में कोई पूर्व शर्त नहीं थी, इसलिए सिंधु जल संधि पर फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।”

अटारी-वाघा सीमा पूरी तरह बंद

भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी-वाघा सीमा को भारी सीमा पार आवाजाही के चलते पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अटारी स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) को भी बंद रखा जाएगा।

पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्तों पर रोक

भारत सरकार ने पाकिस्तान से सभी प्रकार के आयातों पर पूर्ण प्रतिबंध बरकरार रखा है, चाहे वे प्रत्यक्ष हों या किसी मध्यस्थ देश के जरिए। साथ ही, पाकिस्तान में पंजीकृत जहाजों को भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, और भारतीय जहाजों के लिए भी पाकिस्तानी बंदरगाहों तक पहुंचने पर रोक जारी रहेगी।

हवाई क्षेत्र रहेगा बंद

30 अप्रैल से लागू भारत का एयरस्पेस प्रतिबंध जारी रहेगा। पाकिस्तान की ओर से या पाकिस्तान होकर जाने वाली किसी भी उड़ान को भारतीय हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पाकिस्तानी कलाकारों और कंटेंट पर रोक

भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। साथ ही, देश में संचालित सभी ओटीटी और मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों को पाकिस्तान से संबंधित फिल्मों, वेब सीरीज, गानों और पॉडकास्ट जैसी डिजिटल सामग्री दिखाने से रोक दिया गया है।

वीज़ा सेवाएं भी निलंबित

भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी श्रेणियों के वीज़ा को निलंबित रखने का निर्णय बरकरार रखा है। हमले के बाद, 27 अप्रैल तक भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया था। मेडिकल वीज़ा को भी 29 अप्रैल के बाद निरस्त कर दिया गया।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading