बड़े मंगल के चलते शहर में ट्रैफिक डायवर्जन- पुलिस ने की व्यवस्था की अपील

लखनऊ। आज के बड़े मंगल के अवसर पर हनुमंत धाम मंदिर के आसपास के मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। हनुमान सेतु मंदिर के सामने ट्रैफिक पूरी तरह से थम चुका है। शहर में जगह-जगह रूट डायवर्जन लागू किया गया है और ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। मंदिरों में सोमवार रात से ही पूजा-अर्चना और भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं। इसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार रात 12 बजे से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया था। अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है, ताकि व्यवस्था बनी रहे।

हनुमंत धाम मंदिर ट्रैफिक डायवर्जन

  • क्लार्क अवध तिराहा से हनुमंत धाम मंदिर की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा। ट्रैफिक को सुभाष चौराहा, केडी बाबू स्टेडियम तिराहा, और एसबीआई तिराहा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।

  • मोती महल तिराहा से हनुमंत धाम की ओर भी ट्रैफिक नहीं जाएगा और इसे एसबीआई तिराहा से सुभाष चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • पीएनटी बालू अड्डा से हनुमंत धाम की ओर आने वाले वाहन मोती महल तिराहा से सुभाष चौराहा होते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।

हनुमान सेतु ट्रैफिक डायवर्जन

  • सुशीला देवी स्मृतिका से शालीमार कट तक सामान्य ट्रैफिक नहीं जाएगा। ट्रैफिक शालीमार कट से दाहिने मुड़कर अपनी मंजिल तक पहुंचेगा।

  • आईटी चौराहा से हनुमान सेतु की तरफ सामान्य ट्रैफिक नहीं जाएगा, और इसे डालीगंज पुल चौराहा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।

सीतापुर रोड और अन्य मार्गों पर बदलाव

  • सीतापुर रोड से आने वाले भारी वाहन जैसे बसें, सिटी बसें, पुरनिया और डालीगंज रेलवे क्रासिंग से कपूरथला और आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।

  • कुर्सी रोड से आने वाले ट्रैफिक को भी वैकल्पिक मार्गों से जाने की अपील की गई है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading