लखनऊ में तुर्की विरोधी प्रदर्शन- मौलाना सैफ अब्बास ने कड़ा आरोप लगाया

  • लखनऊ में तुर्की विरोधी प्रदर्शन
  • मौलाना सैफ अब्बास के कड़े आरोप
  • तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया

लखनऊ। लखनऊ के छोटा इमाम बाड़ा में शिया समुदाय के लोगों ने तुर्की के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मौलाना सैफ अब्बास के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में तुर्की के राष्ट्रपति तैयब एर्दोगान की तस्वीर को पैरों तले रौंदा गया और तुर्की के झंडे में आग लगाई गई।

मौलाना ने कहा कि तुर्की ने पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत को धोखा दिया है। उन्होंने याद दिलाया कि जब तुर्की में भूकंप आया था, तब भारत ने राहत सामग्री भेजकर मदद की थी, लेकिन अब तुर्की ने ड्रोन और असलहे भेजकर पाकिस्तान की मदद की है। यह समर्थन आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसा है।

प्रदर्शन में यह भी कहा गया कि तुर्की जाने वाले 60 प्रतिशत भारतीयों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। मौलाना ने सभी भारतीयों से अपील की कि वे तुर्की यात्रा न करें और बॉलीवुड को भी वहां शूटिंग बंद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे तुर्की को सालाना 50 से 60 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होगा, जो पाकिस्तान जैसे आतंकवादी देशों के समर्थन को रोकने में मदद करेगा।

Back to top button