हौसलों की उड़ान से लिखें सफलता की इबारत – स्वतंत्र देव

  • तीन जिलों के 50 इंटर कॉलेजों के टॉप छात्रों को किया गया सम्मानित
  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने का दिया संदेश
  • फूला देवी चंद्रधर मिश्र लॉ कॉलेज का उद्घाटन भी संपन्न

अम्बेडकरनगर। फूला देवी चंद्रधर मिश्र पीजी कॉलेज, चंदौका में रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कॉलेज परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में तीन जिलों के 50 इंटर कॉलेजों से चयनित 12वीं के टॉप तीन विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन भेंट किए।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रबंधक मधुसूदन मिश्र ने मां शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद कॉलेज के एमडी दीपक मिश्र द्वारा मेधावी छात्रों का नाम पुकार कर मंच पर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें-फोन पर अश्लीलता और सोशल मीडिया पर बदनामी की साजिश

इस अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने विद्यार्थियों को एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “एक गरीब परिवार से आने वाले डॉ. कलाम ने बचपन में उड़ती चिड़ियों को देखकर पायलट बनने का सपना देखा था। उस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने संघर्ष, शिक्षा और आत्मविश्वास का सहारा लिया। बहन को गहने गिरवी रखने पड़े, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ। आज के छात्र-छात्राओं को भी उसी संकल्प और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों का पीछा करना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान फूला देवी चंद्रधर मिश्र लॉ कॉलेज का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। स्वतंत्र देव सिंह ने फीता काट कर भवन को जनोपयोग के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस लॉ कॉलेज से भविष्य में न्याय व्यवस्था को सशक्त करने वाले प्रतिभावान अधिवक्ता निकलेंगे।

 

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading