10 ग्राम सोना ₹95,516 और चांदी ₹97,654 पर पहुंची

नई दिल्ली। शुक्रवार, 23 मई को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज ₹299 की बढ़त के साथ ₹95,516 पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में ₹1,135 की तेज उछाल दर्ज की गई, जिससे इसका भाव ₹97,654 प्रति किलो हो गया है।

बीते दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। 21 अप्रैल को सोना ₹99,100 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, जबकि 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर रही थी।

गोल्ड के 1.10 लाख तक पहुंचने की संभावना

गोल्डमैन सैक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय निवेश बैंकों ने अनुमान लगाया है कि इस साल के अंत तक वैश्विक अस्थिरता, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और मंदी की आशंका के चलते सोने की कीमत 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखेगा और 10 ग्राम सोना ₹1.10 लाख तक पहुंच सकता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें, हॉलमार्किंग की पहचान ऐसे करें

सोना खरीदते समय उपभोक्ताओं को BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क वाला गोल्ड ही लेना चाहिए। हर हॉलमार्क किए गए गहने पर 6 अंकों का HUID कोड होता है जो अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे – AZ4524। इसके जरिए सोने की शुद्धता और कैरेट की पहचान सुनिश्चित होती है।

ये भी पढ़ें-सुकमा में फिर मुठभेड़- एक नक्सली ढेर – इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

सोने-चांदी की आज की कीमतें (IBJA रेट अनुसार):

  • सोना (24 कैरेट, 10 ग्राम): ₹95,516

  • चांदी (1 किलो): ₹97,654

Related Posts

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1636 अंक टूटा

मुंबई। मुंबई में सोमवार (30 मार्च) को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। BSE सेंसेक्स 1636 अंक (2.22%) गिरकर 71,948 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 488…

Continue reading
10 ग्राम सोना ₹1.46 लाख के पार, चांदी ₹2.28 लाख पहुंची

नई दिल्ली। भारत में सोमवार (30 मार्च) को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, इस साल सोने…

Continue reading