प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में ऑपरेशन सिंदूर पर दिया बड़ा बयान

  • ऑपरेशन सिंदूर में 9 ठिकाने 22 मिनट में ध्वस्त, सबूत कैमरे पर
  • पाकिस्तान सीधी लड़ाई में हार मान चुका, आतंकवादी भेज रहा है
  • सरदार पटेल की बात मानी होती तो आतंकवाद खत्म हो जाता

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अहम बातें कही। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने आतंकवाद के 9 ठिकानों को 22 मिनट में तबाह कर दिया और यह सब कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया ताकि किसी को सबूत मांगने की जरूरत न पड़े। यह बयान उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर माना जा रहा है।

मोदी ने कहा कि पाकिस्तान सीधी लड़ाई में भारत से हार जानता है, इसलिए आतंकवादी भेज रहा है। उन्होंने पाकिस्तान की आतंकवाद समर्थन नीति की कड़ी निंदा की और कहा कि मारे गए आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तानी झंडे लगाए गए, जो प्रॉक्सी वॉर की बजाय एक स्पष्ट युद्ध है।

पीएम मोदी 2 दिन के गुजरात दौरे पर थे, जहां उन्होंने गांधीनगर में 2 किलोमीटर लंबा रोड शो किया और शहरी विकास यात्रा के 20 साल पूरे होने के जश्न में हिस्सा लिया। इससे पहले सोमवार को भुज में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि ‘सुख-चैन से जियो, नहीं तो मेरी गोली तो है ही।’

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading