लखनऊ में तेज हवाओं के बीच मौसम में बदलाव- बारिश के आसार

लखनऊ। आज सुबह से लखनऊ में तेज हवाएं चलीं, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिली। सुबह धूप निकली, लेकिन दोपहर को बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। हल्की बारिश या बौछार भी पड़ सकती है। देर रात न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।

रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री था, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा था।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवात और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आ रहा है। 2 जून से पश्चिमी यूपी में बारिश बढ़ेगी और 3 जून को पूरे प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे अगले 2-3 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी।

4 जून से बारिश में कमी आएगी और 5 जून के बाद मौसम शुष्क होने से तापमान फिर बढ़ेगा। सोमवार को बांदा सबसे गर्म रहा, जहां 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। नोएडा में शाम को 78 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली।

Related Posts

‘हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले’: गोरखपुर में बोले सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद Ravi Kishan पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा, “परिवार के सभी लोग चाहते हैं…

Continue reading
सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए बोले संजय निषाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sanjay Nishad ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से वह पूरी तरह सहमत हैं।…

Continue reading