काशी से विश्वभर में स्वस्थ जीवन का संदेश- 15 जून से योग सप्ताह की शुरुआत

  • योगाभ्यास पर्यटन स्थल, स्कूल और सरकारी संस्थानों में
  • कॉमन योग प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन
  • जिले के हर गांव में योग कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी।  महादेव जिन्हें आदि योगी कहा जाता है, की नगरी काशी से पूरे विश्व को स्वस्थ रहने का संदेश मिलेगा। यहां से 15 जून से योग सप्ताह का शुभारंभ होगा, जिसका समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा।

नमो घाट पर 15 जून को प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग सूर्य नमस्कार के साथ योग सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम घाटों, गलियों और गांवों से होते हुए 21 जून को श्री काशी विश्वनाथ धाम में मुख्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम तक पहुंचेगा।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”। योग सप्ताह के दौरान पर्यटन स्थल, सरकारी और प्राइवेट संस्थान, स्कूलों आदि में जागरूकता और अभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम ने बताया कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। काशी के अर्धचंद्राकार घाट, सारनाथ, विश्वविद्यालय, सामाजिक संस्थान, आयुष चिकित्सालयों समेत विभिन्न स्थानों पर नियमित योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। युवा मंगल दल के पुरुष और महिला सदस्य जिले के प्रत्येक गांव में योग कार्यक्रम करवाएंगे।

यह पहल काशी को योग का वैश्विक केंद्र बनाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का अवसर भी प्रदान करेगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading