भीटी सहित सभी तहसीलों में आज संपूर्ण समाधान दिवस

  • समाधान दिवस अब 9 जून को, ईद-उल-अजहा के चलते बदली तिथि
  • भीटी तहसील में डीएम अनुपम शुक्ला करेंगे जनसुनवाई
  • टांडा में एडीएम, अन्य तहसीलों में एसडीएम करेंगे नेतृत्व

अंबेंडकरनगर। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन इस बार माह के पहले सोमवार 9 जून 2025 को किया जाएगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम तहसील भीटी में प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा।

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, माह का पहला शनिवार ईद-उल-अजहा (बकरीद) और उसके अगले दिन रविवार होने के कारण समाधान दिवस की तिथि को परिवर्तित किया गया है। यह आयोजन अब सोमवार को जनपद की सभी तहसीलों में निर्धारित समय और स्थान पर संपन्न होगा।

टांडा में एडीएम, अन्य तहसीलों में एसडीएम करेंगे नेतृत्व

भीटी में जिलाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस के समानांतर, तहसील टांडा में अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में जनसुनवाई होगी। अन्य तहसीलों में समाधान दिवस का संचालन संबंधित उप जिलाधिकारी करेंगे।

हर तहसील स्तर पर जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और मौके पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा समाधान दिवस को सफल बनाने के लिए पूर्व से ही तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय से मौके पर पहुंचकर एक-एक कर आम नागरिकों की समस्याओं को सुनें और उसका यथासंभव समाधान करें। शिकायतों का प्रभावी समाधान शासन के निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा और लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाबदेही सुनिश्चित कराई जाएगी।

Related Posts

अंबेडकरनगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी हाउस अरेस्ट

अंबेडकरनगर। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी को सोमवार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा…

Continue reading
विकासखंड टांडा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विकासखंड टांडा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा प्रकोष्ठ, लेखा प्रकोष्ठ, ग्रामीण आवास प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश…

Continue reading