पारा में बदमाश से मुठभेड़- पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

  • बीबी खेड़ा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
  • पैर में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
  • आरोपी के पास से चोरी की सरकारी पिस्टल और ₹90,000 कैश बरामद

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र स्थित बीबी खेड़ा में गुरुवार रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक चोरी की सरकारी पिस्टल और ₹90,000 कैश बरामद किया है।

सिपाही के घर से की थी पिस्टल और ज्वेलरी की चोरी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी करण वर्मा ने बुधवार को एक सिपाही के घर से लाइसेंसी पिस्टल और ज्वेलरी चुराई थी। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।

रेलवे ट्रैक के पास छिपा था बदमाश, पुलिस पर किया फायर

गुरुवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि आरोपी बीबी खेड़ा रेलवे ट्रैक के पास छिपा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

चोरी के कई मामलों में वांछित, गैंग से भी जुड़े तार

पूछताछ में आरोपी की पहचान गोसाईंगंज निवासी करण वर्मा के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ चोरी के छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, चोरी के बाद करण ने कुछ सामान अपने अन्य साथियों को भी सौंपा था। पुलिस अब उनके भी नेटवर्क की जांच कर रही है।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading