- इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से मची अफरा-तफरी
- दो दिन में बोइंग के चार विमान तकनीकी कारणों से लौटे
- लखनऊ में लैंडिंग के दौरान फ्लाइट के पहिए से निकली चिंगारी
कोलकाता। एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट को उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया। फ्लाइट संख्या AI-159 को मंगलवार दोपहर 1:10 बजे रवाना होना था, लेकिन कुछ घंटे पहले ही इसमें तकनीकी खामी सामने आई।
यह फ्लाइट 12 जून को हुए प्लेन क्रैश के बाद अहमदाबाद से लंदन के लिए पहली उड़ान थी, जिससे यात्रियों को काफी उम्मीदें थीं। पर अब यह फ्लाइट बुधवार को पुनः शेड्यूल की जाएगी।
एक यात्री प्रतीक पंड्या ने नाराजगी जताते हुए कहा, “इस तरह से जनता को परेशान मत करो। यहां आने के बाद पता चलता है कि फ्लाइट रद्द हो गई। अब 250 लोग कहां जाएंगे? कोई ठहरने की व्यवस्था नहीं है।”
इंडिगो और एयर इंडिया की अन्य फ्लाइटें भी प्रभावित
सोमवार रात सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट AI-180 में तकनीकी खराबी आने के बाद यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुबह उतारा गया। यह विमान बोइंग 777-200LR था और मुंबई के लिए रवाना होने से पहले इसके बाएं इंजन में खराबी आई। यात्रियों को सुबह 5:20 बजे प्लेन से उतारा गया।
इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना
एक अन्य घटना में, मस्कट से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। नागपुर के DCP लोहित मातानी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।








