करौंदी माता मंदिर में बुंदेली कलाकार की बहन का मंगलसूत्र चोरी

  • दर्शन के दौरान महिला के गले से चोरी हुआ मंगलसूत्र
  • चोर महिलाओं ने 25 सेकेंड में किया पासिंग गेम
  • पीड़िता की सतर्कता से पकड़ी गई तीनों महिलाएं

झांसी। करौंदी माता मंदिर में दर्शन के दौरान एक बुंदेली लोक कलाकार की बहन का मंगलसूत्र चोरी करने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों महिलाएं मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं और करीब 100 किलोमीटर दूर से चोरी करने झांसी आई थीं। चोरी की पूरी घटना मात्र 25 सेकेंड में अंजाम दी गई, लेकिन पीड़िता की सतर्कता से तीनों पकड़ी गईं।

गले से चोरी कर आगे पास करती गईं महिलाएं

घटना के वक्त शिवाजी नगर निवासी बुंदेली लोक कलाकार रानी कुशवाहा अपनी बहन रामकुंवर के साथ रक्सा में आधार कार्ड बनवाने गई थीं। वहां से वे करौंदी माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। दर्शन के दौरान रामकुंवर के गले से एक महिला ने बड़ी चालाकी से मंगलसूत्र चोरी कर लिया और दूसरी महिला को पास कर दिया, जिसने आगे तीसरी महिला को दे दिया ताकि पकड़ में आने पर सबूत न मिले।

सतर्कता से पकड़ी गईं तीनों महिलाएं

पीड़िता रामकुंवर ने बताया कि उन्होंने जब महिला का हाथ पकड़ा, तो वह गुस्से में लड़ने लगी और अपने साथियों के साथ हंगामा करने लगी। तभी लोक कलाकार रानी कुशवाहा ने रक्सा थाने में कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मी ने तीनों की तलाशी ली, जिसमें कविता अहिरवार, नताशा अहिरवार और जीविका अहिरवार के नाम सामने आए।

मंगलसूत्र मिला वापस, तीनों को भेजा गया जेल

तलाशी में नताशा अहिरवार के पास से मंगलसूत्र बरामद हो गया, जिसे जीविका अहिरवार ने कविता के कहने पर छिपाया था। पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

पुलिस की सतर्कता से रोकी गई बड़ी चोरी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर से झांसी आकर चोरी करने का मामला गंभीर है। यात्री स्थलों और मंदिरों में सक्रिय ऐसे गिरोहों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading