प्रयागराज की दलित नाबालिग को केरल ले जाकर कराया धर्मांतरण

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की को कथित तौर पर ब्रेनवॉश कर केरल ले जाया गया और वहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर आतंकी गतिविधियों की ट्रेनिंग दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

गांव से अगवा कर ले गए केरल

28 जून को फूलपुर थाने में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 मई को उनकी बेटी गांव में एक शादी की दावत में गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ दिन बाद बेटी ने खुद फोन कर बताया कि गांव की ही मुस्लिम समुदाय की 16 साल की एक नाबालिग लड़की ने उसका ब्रेनवॉश किया और पैसों का लालच देकर केरल ले गई।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी लड़की के साथ लिलहट गांव निवासी मोहम्मद कैफ (19) भी था, जिसने उन्हें प्रयागराज रेलवे स्टेशन तक बाइक से छोड़ा। रास्ते में कैफ ने नाबालिग से छेड़छाड़ भी की।

दिल्ली होते हुए केरल पहुंची, फिर शुरू हुई ‘जिहाद की ट्रेनिंग’

नाबालिग के मुताबिक, आरोपी लड़की पहले उसे दिल्ली लेकर गई और फिर ट्रेन से केरल पहुंचीं। वहां उसे कुछ संदिग्ध लोगों से मिलवाया गया जिन्होंने पैसों का लालच देकर जबरन धर्मांतरण कराया और ‘जिहाद’ के नाम पर ट्रेनिंग देने लगे। इस दौरान मानसिक दबाव और डर का माहौल बनाया गया।

रेलवे स्टेशन से भागी, पुलिस को सुनाई आपबीती

एक दिन मौका पाकर पीड़िता केरल के एक रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां मौजूद जीआरपी (रेलवे पुलिस) को पूरी घटना की जानकारी दी। केरल पुलिस ने तत्काल प्रयागराज पुलिस को सूचना दी और पीड़िता को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को सौंप दिया। इसके बाद प्रयागराज पुलिस टीम केरल पहुंची और उसे वापस लेकर आई।

मुख्य आरोपी मोहम्मद कैफ और नाबालिग लड़की गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद कैफ और उसके साथ कथित रूप से मिली हुई नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है जो नाबालिगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण और आतंकी गतिविधियों में धकेलता है।

ATS ने शुरू की जांच, गिरोह की तलाश

मामला आतंकी ट्रेनिंग और धर्मांतरण से जुड़ा होने के कारण एटीएस की प्रयागराज यूनिट भी जांच में जुट गई है। फूलपुर थाने पहुंचकर ATS की टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

डीसीपी (गंगानगर जोन) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading