राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लखनऊ में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

  • अब तक किसी पक्ष से नहीं मिली लिखित शिकायत
  •  1995 में राजा भैया से हुई थी शादी, चार बच्चों की मां
  • 2017 के चुनावी हलफनामे में बताया गया था भानवी के नाम 7.2 करोड़ का

लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने मंगलवार देर रात लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के बाहर जमकर हंगामा किया। भानवी अपने माता-पिता से मिलने वहां पहुंची थीं, लेकिन परिवार ने फ्लैट का गेट नहीं खोला। करीब एक घंटे तक अपार्टमेंट के बाहर जोरदार ड्रामा चला, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

घटना रात करीब 10 बजे की है। भानवी फ्लैट नंबर 201 पर पहुंचीं और लगातार मां और बहन को पुकारती रहीं। लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। इसी दौरान उनकी बहन साध्वी सिंह से तीखी बहस भी हुई। मामला बिगड़ता देख साध्वी ने पुलिस को कॉल की, जिसके बाद हजरतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर भानवी को शांत कराया गया।

“मुझे माता-पिता से मिलने नहीं दिया गया”
भानवी सिंह ने मीडिया से कहा, “मुझे मेरे माता-पिता से नहीं मिलने दिया गया। बुधवार को मैं इस पूरे मामले पर खुलकर बात करूंगी।” दूसरी ओर, बहन साध्वी ने पुलिस को मौखिक रूप से आरोप लगाया कि भानवी जबरन माता-पिता को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही थीं।

तलाक और FIR के बीच फिर बढ़ा पारिवारिक तनाव
भानवी सिंह और राजा भैया के रिश्ते बीते कुछ वर्षों से तनावपूर्ण रहे हैं। नवंबर 2022 में भानवी ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी, जिसमें उन्होंने मारपीट और अवैध संबंधों का आरोप लगाया था। इसके बाद भानवी दिल्ली स्थित अपने आवास में रहने लगी थीं।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading