
मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ जल्द ही एक बार फिर दर्शकों के सामने आने वाली है। इस बार कहानी साइबर टेररिज्म और डेटा वॉर के इर्द-गिर्द घूमेगी। ट्रेलर के रिलीज के साथ ही फैंस में शो को लेकर उत्साह चरम पर है। सीरीज में एक बार फिर केके मेनन ‘हिम्मत सिंह’ के रूप में नजर आएंगे, जबकि विलेन की भूमिका में इस बार ताहिर राज भसीन होंगे।
विलेन बना टेक्नोलॉजी, एक्शन और थ्रिल से भरपूर होगा सीजन
एक्टर करण टैकर के मुताबिक, “इस बार का विलेन टेक्नोलॉजी और समय है। इस सीजन की पिचिंग बहुत अलग है और इसका एक्शन भी बड़ा स्केल पर है।” उन्होंने बताया कि केके मेनन के निर्देशन में काम करना बेहद प्रेरणादायक रहा और इस बार कोई भी एक्शन सीक्वेंस में बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
“हम असली मैदान से लड़कर आए जैसे थे” – मुजम्मिल इब्राहिम
सीरीज में एक अहम भूमिका निभा रहे मुजम्मिल इब्राहिम ने कहा, “एक्शन सीक्वेंस इतने रियल थे कि शूट के बाद हमारी हालत जंग से लौटा सैनिक जैसी हो जाती थी।” उन्होंने बताया कि वे खुद मार्शल आर्टिस्ट हैं, और इस सीजन में जो एक्शन किया है, वो इंडियन सिनेमा में बहुत कम देखने को मिला है।
विलेन के रूप में ताहिर राज भसीन की एंट्री
पहली बार नीरज पांडे के साथ काम कर रहे ताहिर ने कहा, “ये मेरे लिए बहुत खास अनुभव रहा। नीरज सर की तैयारी और उनकी क्लैरिटी देखकर मैं बेहद प्रभावित हूं। वो शूटिंग के वक्त ही एडिटिंग भी सोच चुके होते हैं।”
नीरज पांडे की रियलिस्टिक स्टाइल में वापसी
डायरेक्टर नीरज पांडे का मानना है कि रियलिस्टिक अप्रोच ही उनकी यूएसपी है। इस बार उन्होंने अपने एजेंट्स को हथियार की तरह इस्तेमाल किया है, जिससे दर्शकों को और गहराई से जुड़ने का मौका मिलेगा।








