श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क

  • श्रावण मास की कांवड़ यात्राओं के लिए प्रशासन सतर्क
  • तहसील सभागार जलालपुर में समन्वय बैठक का आयोजन
  • एडीएम ने दिशा-निर्देशों के पालन और सहयोग की अपील की
अंबेडकरनगर। श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं को शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार को तहसील सभागार जलालपुर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता ने की।
बैठक में एडिशनल एसपी श्यामदेव, एसडीएम राहुल गुप्ता, सीओ अनूप सिंह, तहसीलदार गरिमा भार्गव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस व नगरपालिका प्रतिनिधि, कांवड़ संघों के प्रतिनिधि, पीस कमेटी के सदस्य तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रशासन ने किया सहयोग का आह्वान
एडीएम सदानंद गुप्ता ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कांवड़ यात्रा समितियों से सहयोग करते हुए सभी आयोजनों को सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की। श्री नवदुर्गा कांवड़िया सेवा समिति के अध्यक्ष सोनू गौड़ ने यात्रा की रूपरेखा साझा करते हुए स्वागत बोर्ड लगाए जाने की मांग की। उन्होंने जानकारी दी कि सावन के पहले सोमवार को गंजा मोहल्ले से महिला कांवड़ यात्रा, 20 जुलाई को नगपुर से महिला कांवड़ यात्रा और 24 जुलाई को यादव चौराहा से कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
Back to top button