रिलायंस रिटेल ने खरीदा आइकॉनिक ब्रांड Kelvinator

  • रिलायंस रिटेल ने खरीदा आइकॉनिक ब्रांड केल्विनेटर
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल मार्केट में पकड़ मजबूत करने की रणनीति
  • ईशा अंबानी ने कहा- केल्विनेटर को फिर से बनाएंगे पॉपुलर

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल ने शुक्रवार, 18 जुलाई को घरेलू उपकरणों के प्रतिष्ठित ब्रांड केल्विनेटर (Kelvinator) के अधिग्रहण की घोषणा की। इस अधिग्रहण के जरिए रिलायंस भारतीय कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।

हालांकि, डील की कुल राशि को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। केल्विनेटर, जो भारत में खासतौर पर अपने टिकाऊ रेफ्रिजरेटर और “The Coolest One” टैगलाइन के लिए जाना जाता रहा है, अब रिलायंस के मजबूत रिटेल पोर्टफोलियो का हिस्सा बन गया है।

ईशा अंबानी बोलीं- “केल्विनेटर को फिर से बनाएंगे लोकप्रिय”

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने इस अधिग्रहण को “भारतीय ग्राहकों तक विश्वस्तरीय इनोवेशन पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम” बताया। उन्होंने कहा कि, “हमारे विशाल वितरण नेटवर्क और मजबूत उपस्थिति के जरिए हम केल्विनेटर को फिर से भारतीय घरों में लोकप्रिय बनाएंगे।”

1963 में भारत में शुरू किया था सफर, 80 के दशक तक छाया रहा

केल्विनेटर ने 1963 में भारत में कदम रखा था और 70-80 के दशक में गोदरेज और अल्विन जैसे ब्रांड्स के साथ मिलकर रेफ्रिजरेटर बाजार पर राज किया। अपनी किफायती कीमत, मजबूती और व्यापक वितरण नेटवर्क के चलते यह ब्रांड उस दौर में लगभग हर घर में देखा जाता था।

लेकिन 1990 के दशक में बाज़ार के खुलने और एलजीसैमसंग जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स की एंट्री ने केल्विनेटर को पीछे धकेल दिया। समय-समय पर इसके मालिकाना हक में बदलाव और इनवेस्टमेंट की कमी ने ब्रांड की पहचान को और कमजोर कर दिया। बावजूद इसके, उपभोक्ताओं के मन में आज भी इसके प्रति एक भावनात्मक जुड़ाव बना हुआ है।

रिलायंस का लक्ष्य: मॉडर्न टेक्नोलॉजी + भरोसेमंद ब्रांडिंग

रिलायंस रिटेल अब केल्विनेटर को आधुनिक तकनीक और पुरानी विश्वसनीयता के मेल के साथ भारतीय बाजार में फिर से स्थापित करने की योजना बना रही है। कंपनी का फोकस ‘मास-प्रिमियम अप्लायंसेज सेगमेंट’ पर है, जहां ग्राहकों को किफायती दामों पर बेहतर तकनीक और गुणवत्ता चाहिए।

घरेलू उपकरणों के बाजार में बड़ा अवसर

तेजी से बढ़ते हाउसहोल्ड अप्लायंसेज मार्केट में रिलायंस रिटेल का यह कदम उसके लिए एक रणनीतिक अवसर माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक, ब्रांड केल्विनेटर की पुरानी विश्वसनीयता और रिलायंस की रीच मिलकर भारत में घरेलू उपकरणों के बाजार में एक नया मुकाम बना सकते हैं।

Related Posts

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में नहीं होगी बढ़ोतरी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम लोगों को राहत देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद गुरुवार को…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 266 अंक और निफ्टी 50 अंक चढ़कर बंद

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 266 अंक की बढ़त के साथ 83,580 के स्तर…

Continue reading