औरैया में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने खाया सल्फास- हालत गंभीर

औरैया। जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने सल्फास खा लिया। शनिवार शाम करीब 4 बजे हुए इस घटनाक्रम से गांव में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान 40 वर्षीय राकेश कुमार राजपूत के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, राकेश का अपनी पत्नी संगीता देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के कुछ समय बाद उन्होंने घर में ही सल्फास की गोलियां खा लीं। स्थिति बिगड़ती देख परिजन उन्हें सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां डॉ. गौरव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

तीन बच्चों का पिता है राकेश, परिवार सदमे में

राकेश के तीन बच्चे हैं — 14 वर्षीय बेटी दामिनी, 10 साल का बेटा आदित्य और 7 साल का बेटा आयुष। पिता की हालत देखकर बच्चे बुरी तरह डर गए और मानसिक रूप से आहत हैं। फिलहाल परिजन राकेश को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस जुटा रही जानकारी, जांच जारी

घटना की सूचना पर अछल्दा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से झगड़े के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading