श्रावण माह व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क

  • IG अयोध्या प्रवीण कुमार ने इब्राहिमपुर क्षेत्र का सुरक्षा निरीक्षण किया
  • सेवागंज बैरियर पर पुलिस तैनाती, CCTV व यातायात व्यवस्था की समीक्षा
  • कोतवाली टांडा में DM-SP संग उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा रणनीति तय

अंबेडकरनगर। जनपद अंबेडकरनगर में श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरुवार को IG रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने इब्राहिमपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। सेवागंज बैरियर पर पहुंचकर उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की। मौके पर मौजूद पुलिस बल, यातायात व्यवस्था और बैरियर की सतर्कता का उन्होंने स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रावण माह में विशेष सतर्कता की अपील
आईजी ने श्रावण मास की धार्मिक संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और चौकसी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टांडा कोतवाली में उच्चस्तरीय गोष्ठी, DM व SP रहे मौजूद
बाद में IG प्रवीण कुमार थाना कोतवाली टांडा पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर और पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त बैठक की। गोष्ठी में अधिकारियों ने आगामी कांवड़ यात्रा की रूपरेखा, संवेदनशील बिंदुओं, रूट मैप, आपातकालीन व्यवस्थाओं और फील्ड टीमों की तैनाती पर विस्तार से चर्चा की।

स्थानीय स्तर पर समन्वय की हिदायत
गोष्ठी में आईजी ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीमों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जाए। विशेषकर संवेदनशील क्षेत्रों में शांति समितियों को सक्रिय करते हुए सामुदायिक संवाद को प्राथमिकता दी जाए। यात्रा मार्गों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य कैंप, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं के भी पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए गए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading