- गोड्डा से दौराई के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ
- गोविंदपुरी स्टेशन पर दोनों ओर से 5 मिनट का ठहराव
- झारखंड, यूपी और राजस्थान को जोड़ेगी यह सेवा
कानपुर। रेलवे ने गोड्डा से राजस्थान के दौराई (अजमेर) तक एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09604 का संचालन 26 जुलाई से शुरू होगा, जो गोविंदपुरी (कानपुर) होकर गुजरेगी। यह सेवा यात्रियों को झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन हर शनिवार शाम 4 बजे गोड्डा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखेगी और सोमवार दोपहर 1:30 बजे दौराई पहुंचेगी।
वापसी यात्रा का शेड्यूल
वापसी में ट्रेन संख्या 09603 हर रविवार सुबह 3:30 बजे दौराई से प्रस्थान करेगी और शाम 4:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वहां से आगे बढ़ते हुए यह ट्रेन सोमवार सुबह 10:20 बजे गोड्डा पहुंचेगी।








