श्रावण की श्रद्धा में डूबा शिवबाबा धाम- भंडारों से कांवड़ियों का हुआ स्वागत

  • अवनी फाउंडेशन के सौजन्य से हुआ विशेष भंडारा
  • सैकड़ों शिवभक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, जताया आभार
  • व्यवस्था में छाया, जल और स्वच्छता पर विशेष ध्यान

अंबेडकरनगर। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर शिवबाबा धाम एक बार फिर शिवभक्तों की आस्था और सेवा के रंग में रंगा नजर आया। रविवार को यहाँ दो अलग-अलग भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने सहभागिता की।

विधायक धर्मराज निषाद ने किया मुख्य भंडारे का शुभारंभ
धाम में लगे एक प्रमुख भंडारे का उद्घाटन कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। महंत ओमप्रकाश गोस्वामी के सान्निध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया।

इसी दिन, परिसर में अवनी फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. आलोक पांडेय  के सौजन्य से भी एक अलग भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्रसाद वितरित किया गया। यह भंडारा श्रद्धालुओं के बीच विशेष चर्चा का विषय रहा। कई शिवभक्तों ने इसे सेवा और सौहार्द की मिसाल बताया।

दोनों ही भंडारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया और आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद दिया। आयोजन स्थल पर छाया, जल, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।

इन आयोजनों ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सेवा और सहयोग की भावना को भी उजागर किया। आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे शिवबाबा धाम भक्ति और समर्पण का केंद्र बन गया।

कई कांवड़ियों ने कहा कि शिवबाबा धाम में भंडारों का यह स्वागत उन्हें आत्मिक संतोष देता है। उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार जताया और कहा कि ऐसे आयोजन यात्रा को और भी पुण्यकारी बना देते हैं।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading