राष्ट्रभक्ति ही असली विकास की पहचान – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह

  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का अंबेडकरनगर दौरा
  • ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति का संदेश
  • विपक्ष पर हमला: पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप

अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसी देश की प्रगति उसकी ऊंची इमारतों, संसाधनों या सुरक्षा व्यवस्था से नहीं, बल्कि वहां के नागरिकों की राष्ट्रभक्ति से मापी जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्र और समाज के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

डॉ. सिंह सोमवार को जिले में “हर घर तिरंगा” अभियान के संबंध में भ्रमण पर थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने इस अभियान के माध्यम से देश के युवाओं को शहीदों की गाथा से परिचित कराने तथा देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने 300 वर्ष पूर्व देशभर में ज्योतिर्लिंगों और देवस्थानों के जीर्णोद्धार के लिए प्रसिद्ध अहिल्याबाई होलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि यह परंपरा भाजपा में आज भी जीवित है।

नेतृत्व की दृढ़ता से जीतती है सेना
भाजपा नेता ने 1971 की भारत-पाक युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने उस समय विपक्ष के नेता होते हुए भी श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व को समर्थन दिया था। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के मैदान में भारत ने जीत दर्ज की थी, किंतु नेतृत्व की कमजोरी के कारण राजनीतिक मोर्चे पर हार का सामना करना पड़ा।

डॉ. सिंह ने कारगिल युद्ध की चर्चा करते हुए बताया कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तो भारतीय सेना ने विषम परिस्थितियों में 51 हजार फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि जब देश को मजबूत नेतृत्व मिलता है, तभी सेना खुलकर देश के लिए संघर्ष कर पाती है।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading