बाजार जा रही युवती को हथियारबंद लोगों ने किया अगवा

  • नेवारी दुराजपुर की युवती उम्मुल खैर का दिनदहाड़े अपहरण
  • स्कॉर्पियो सवार अज्ञात हथियारबंद युवकों ने किया किडनैप
  • बहनों के साथ जा रही थी बाजार, गनपतपुर के पास से उठाया

जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवारी दुराजपुर गांव की एक युवती के दिनदहाड़े अपहरण की घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। घटना बुधवार दोपहर लगभग 12:35 बजे उस समय हुई जब युवती अपनी बहनों के साथ बाजार जा रही थी। सफेद रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचे अज्ञात लोगों ने हथियार दिखाकर युवती को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 **चार बहनों के साथ जा रही थी बाजार, बीच रास्ते से उठा ले गए**

नेवारी दुराजपुर निवासी मोहम्मद इकबाल की पुत्री उम्मुल खैर बुधवार को अपनी सगी बहन उम्मे स्मान और चचेरी बहनों उम्मुल वफा, उम्मे हकसा व उम्मु शरफ के साथ जहांगीरगंज बाजार जा रही थी। दोपहर करीब 12:35 बजे सभी बहनें गनपतपुर के पास पहुंचीं ही थीं कि पीछे से आई सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार ने उनका रास्ता रोक लिया। गाड़ी से उतरे कुछ अज्ञात युवकों ने हथियार दिखाते हुए उम्मुल खैर को जबरदस्ती गाड़ी में खींच लिया और तेजी से रवाना हो गए।

**चीखती-चिल्लाती रहीं बहनें, किसी ने नहीं की मदद**

अपहरण की यह पूरी घटना बहनें अपनी आंखों से देखती रहीं। उनके मुताबिक वारदात इतनी तेज़ी से हुई कि वे कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही स्कॉर्पियो सवार आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक वाहन काफी दूर निकल चुका था। बहनों ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading