त्योहार की खुशबू से महके बाजार, आज धूमधाम से मनाया जाएगा रक्षाबंधन

  • ग्रामीण हाट-बाजारों में भी दिखा उत्साह, छोटे-बड़े दुकानदारों को मिला लाभ
  • शनिवार को सूर्योदय से दोपहर 1:23 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
  • सजावट और रोशनी से जगमगाए बाजार, व्यापारियों में संतोष, ग्राहकों में उमंग

अंबेडकरनगर। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन आज पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को पर्व की पूर्व संध्या पर जिले के बाजारों में सुबह से ही रौनक छाई रही। शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक बाजारों में खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

रंग-बिरंगी राखियों की लगी धूम
अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, आलापुर समेत अन्य कस्बों में राखी की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। बहनों ने परंपरागत सूती और रेशमी धागों के साथ-साथ स्टोनवर्क, जरी कढ़ाई, मोती जड़ित और बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों की खूब खरीदारी की। बाजार में इस बार ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत चंदन की खुशबू वाली, डिजिटल मैसेज वाली, आत्मनिर्भर भारत, वंदे मातरम और विकसित भारत थीम की राखियों की भी अच्छी मांग रही। वहीं, बजट को देखते हुए कई लोग चांदी की राखियां भी खरीदते नजर आए।

मिठाई की दुकानों पर लगी लंबी कतारें
रक्षाबंधन पर मिठाई का विशेष महत्व होने से रसगुल्ला, लड्डू, बर्फी और मिल्क केक की बिक्री में भारी इजाफा हुआ। अकबरपुर, टांडा और जलालपुर के प्रमुख मिठाई प्रतिष्ठानों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं। कई दुकानों ने पर्व के अवसर पर विशेष पैकिंग और ऑफर भी दिए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading