प्रयागराज में इंस्पेक्टर के बेटे की यमुना में डूबकर मौत, 17 घंटे बाद मिला शव

  • प्रयागराज में इंस्पेक्टर के बेटे की यमुना में डूबने से मौत
  • दोस्तों के साथ पार्टी के बाद नहाने गया था, तेज बहाव में बहा
  • 17 घंटे बाद 45 किमी दूर मिला शव, मां बेहोश हुईं

प्रयागराज। नैनी के खरकौनी निवासी और फतेहपुर साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह के बेटे अंशुमान (24) की यमुना में डूबने से मौत हो गई। अंशुमान LLB का प्रैक्टिकल एग्जाम देने प्रयागराज आया था और दोस्तों के साथ पार्टी के बाद नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, 11 अगस्त की शाम अंशुमान अपने पुराने दोस्तों के साथ महेवा में पार्टी करने गया था। देर रात तक डांस और खाना खाने के बाद सुबह करीब 4 बजे सभी अरैल डीपीएस घाट नहाने पहुंचे। इस दौरान बाढ़ के कारण नदी का पानी उफान पर था। अंशुमान गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया, जो लगातार 17 घंटे चला। अंततः अंशुमान का शव 45 किलोमीटर दूर मांडा के दिघिया घाट के पास जाल में फंसा मिला। शव देखकर मौके पर पहुंचे परिजन रो पड़े, जबकि मां को बेटे की लाश देखते ही बेहोशी आ गई।

दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहा था अंशुमान
अंशुमान LLB की पढ़ाई के साथ दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था। वह 5 अगस्त को प्रैक्टिकल एग्जाम देने प्रयागराज आया था, लेकिन तारीख आगे बढ़ने पर कुछ दिन रुक गया। परिवार में मां नीलिमा सिंह और बहन अंशिका (22) हैं, जबकि चाचा पुष्पराज सिंह गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सचिव हैं।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading