- रुकुनपुर कासिमपुर के डिहवा पुरवा में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप
- प्राइमरी पाठशाला के पास पाइप लाइन लीकेज से जलापूर्ति बाधित
- ग्रामीणों की एकमात्र पानी की सप्लाई प्रभावित, सैकड़ों परिवार परेशान
अंबेडकरनगर। रुकुनपुर कासिमपुर के डिहवा पुरवा में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। प्राइमरी पाठशाला के पास पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने से सप्लाई बाधित है। यह पाइप लाइन ग्रामीणों के लिए पीने के पानी का एकमात्र स्रोत है, ऐसे में शहिद, सोहराब, करमराज, सफी, परवेज और जावेद सहित सैकड़ों परिवारों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
ग्रामीण इसरार ने जलकल विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए विभाग के जूनियर इंजीनियर ने निरीक्षण कर मरम्मत का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि पाइप लाइन सुधारने में 3-4 दिन का समय लगेगा।
ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं। उन्होंने मांग की है कि मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि पेयजल आपूर्ति बहाल हो सके। विभाग ने आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान शीघ्र कर दिया जाएगा।








