अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार: “मुख्यमंत्री प्रवासी हैं

  • अखिलेश बोले: “योगी प्रवासी मुख्यमंत्री हैं”
  • “गऊ माता शाप देंगी, सांड भी शाप देगा”
  • “सरकार का विजन सिर्फ लूट का है”

लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला। लखनऊ के चक गजरिया स्थित संस्कृति स्कूल में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को “प्रवासी मुख्यमंत्री” बताया और कहा कि सरकार का विकास से कोई लेना-देना नहीं है, इसका विजन सिर्फ “लूट” का है।

अखिलेश ने कहा, “मुख्यमंत्री हमारे पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी कहते हैं, तो ये भी उसी से निकले हुए हैं। इनके मामा अगर मठ में न होते तो ये उत्तराखंड से न आते।”

उन्होंने गऊ माता और आवारा पशुओं के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा, “अगर गऊ माता शाप देती हैं, तो सांड भी शाप देगा। जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवार किसे शाप देंगे? कोई ऐसा जिला बचा है जहां जानवर से किसी की मौत न हुई हो?”

सरकार शिक्षा और विकास के खिलाफ – अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “ग फॉर गधा पढ़ा रहे हैं। यह सरकार की साजिश का हिस्सा है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। मुख्यमंत्री नकलची हैं, दिल्ली में तय होता है कि नकल कैसे हो।”

डेयरी और अधूरी परियोजनाओं पर भी सवाल

अखिलेश ने पराग डेयरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 5 लाख लीटर दूध प्रतिदिन इकट्ठा करने की क्षमता थी, लेकिन सरकार ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि आईटीआई और कैंसर सेंटर (JPNIC) जैसी योजनाएं नौ साल बाद भी अधूरी हैं।

पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की हालत पर तंज करते हुए बोले, “गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। मंडियां किनारों पर भरकर उपयोग रोक दिया गया है।”

“ड्रोन-मिसाइल की बातें दिखावा, भ्रष्टाचार चरम पर”

अखिलेश ने अग्निवीर योजना और रक्षा क्षेत्र पर सवाल उठाते हुए कहा, “चार साल की ट्रेनिंग से देश का क्या होगा? स्पेस टेक्नोलॉजी की बातें दिखावा हैं। विभागों में कमीशनखोरी इतनी बढ़ गई है कि एक अधिकारी को अंडरग्राउंड होना पड़ा।”

“2047 दूर, 2027 से पहले BJP में बगावत”

अखिलेश बोले, “मुख्यमंत्री सिर्फ चुनाव के लिए BJP में आए थे। 2047 तो छोड़िए, 2027 से पहले ही इनके भीतर लड़ाई शुरू हो जाएगी।” उन्होंने फूलन देवी का जिक्र करते हुए BJP की विचारधारा पर भी हमला किया।

“पालतू जानवरों के लिए योजना क्यों नहीं?”

अखिलेश ने सवाल किया कि अगर सरकार विकसित भारत का सपना दिखा रही है, तो पालतू जानवरों और डॉग लवर्स के लिए कोई ठोस योजना क्यों नहीं है। उन्होंने तंज कसा, “BJP का विजन है कि हर अच्छी चीज खराब कर दो।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading