गुगुरगंज चौराहा बनेगा सुरक्षित, सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक

  • क्षेत्रवासियों में आक्रोश, सड़क सुरक्षा के लिए उठी मांग
  • एमएलसी हरिओम पांडेय ने डीएम को लिखा पत्र
  • गोलचक्कर व ट्रैफिक प्रबंधन की दिशा में होगा काम

अंबेडकरनगर। जनपद के महरूआ बाजार स्थित गुगुरगंज चौराहा, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग टांडा-अकबरपुर-सुल्तानपुर और प्रमुख जिला मार्ग गोशाईगंज-भीटी-महरूआ-दोस्तपुर आपस में मिलते हैं, पिछले एक वर्ष से लगातार हादसों का केंद्र बना हुआ है। इस चौराहे पर अब तक दो दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों घायल होकर जीवनभर की पीड़ा झेलने को मजबूर हैं। हालात से आक्रोशित क्षेत्रवासियों की आवाज अब शासन-प्रशासन तक पहुंच गई है।

हादसों से त्रस्त जनता, उठी सड़क सुरक्षा की मांग

गुगुरगंज चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रीय और जिला मार्गों के मिलने से यह चौराहा बेहद व्यस्त रहता है। यहां उचित ट्रैफिक प्रबंधन और संरचनात्मक व्यवस्था के अभाव में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लगातार हो रही मौतों ने क्षेत्रवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

क्षेत्रीय समस्याओं को देखते हुए विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर गुगुरगंज चौराहे पर सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि गोलचक्कर जैसे स्थायी समाधान कराए जाएं, जिससे वाहन नियंत्रित गति से गुजरें और दुर्घटनाओं में कमी आए।

एमएलसी के पत्र पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही उचित कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने साफ कहा है कि सड़क सुरक्षा जनता की प्राथमिक जरूरत है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने से पीछे नहीं हटा जाएगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading