झांसी में जुआरी पकड़ने गई पुलिस को देख युवक तालाब में कूदा

  • गुस्साए ग्रामीणों ने झांसी-ललितपुर हाईवे पर किया जाम
  • 14 घंटे बाद तालाब से मिला शव, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
  • ग्रामीणों का आरोप – पुलिस ने बाहर नहीं निकलने दिया

झांसी। झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के खैलर गांव में सोमवार को पुलिस की कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुआरियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को देखकर 42 वर्षीय युवक रविंद्र जोशी तालाब में कूद गया। करीब 20 मिनट तक पुलिस से बचने के लिए तालाब में तैरता रहा, लेकिन थक जाने के बाद वह गहरे पानी में डूब गया।

गांववालों ने शुरू किया खोज अभियान

स्थानीय लोगों ने तुरंत तलाश शुरू की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और झांसी-ललितपुर हाईवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा। पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

14 घंटे बाद मिला शव, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मंगलवार सुबह करीब 5 बजे रविंद्र का शव तालाब से बरामद हुआ। इस घटना के बाद एसएसपी ने भेल चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने तालाब के दोनों किनारों पर घेराबंदी कर दी थी, जिससे युवक बाहर नहीं निकल सका और डूब गया।

कैसे हुआ हादसा?

गांववालों के अनुसार, रविंद्र तालाब में तीन बार किनारे आया, लेकिन हर बार पुलिस देखकर वापस पानी में चला गया। लगातार तैरते रहने से उसकी सांसें फूलने लगीं और अंत में वह डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन रात तक सफलता नहीं मिली।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading