लूटपाट में शामिल दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, गिरोह का खुलासा

  • अहिरौली में सक्रिय लूटपाट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
  • 29 अगस्त को तीन स्थानों पर हुई लूट की घटनाओं का खुलासा
  • गिरोह में कई कुख्यात अपराधी शामिल, अन्य फरार

अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र में सक्रिय लूटपाट गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी राहगीरों से मोबाइल और नकदी लूटते थे। पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 अगस्त की रात अहिरौली थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर लूट की घटनाएं हुई थीं, जिनकी जांच में पुलिस व स्वाट-सर्विलांस टीम को लगाया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने धनेपुर निवासी आंशिक सिंह और शहजादपुर निवासी बीरू को गिरफ्तार किया है।

गिरोह करता था योजनाबद्ध तरीके से वारदात

पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। गिरोह में शिवम, धुरिया, गोविंद, कट्टर उर्फ अवधेश और अभिषेक जैसे अन्य अपराधी भी शामिल हैं। ये सभी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं।

29 अगस्त को तीन स्थानों पर की थी लूट

आरोपियों ने 29 अगस्त की रात निमंत्रण से लौट रहे लोगों को निशाना बनाया। टिकुलीगंज पुल के पास दो व्यक्तियों से मोबाइल व नकदी, वहीं हरीपुर में एक व्यक्ति से लूटपाट की गई थी।

26 अगस्त को अकबरपुर में भी की थी वारदात

इसके अलावा 26 अगस्त को अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा चितौना गांव के पास, आंशिक, शिवम और गोविंद ने एक राहगीर से मोबाइल फोन लूटा था।

लूटे गए मोबाइल की बिक्री का भी नेटवर्क

गिरफ्तार बीरू पूछताछ में यह भी बताया कि वह लूटे गए मोबाइल फोन को अपने जानकार दुकानदारों के जरिए बेच देता था, जिससे पुलिस को लूट के मोबाइल बरामद करना मुश्किल हो जाता था।

Back to top button