13 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

  • 13 सितंबर को दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत
  • जिला जज ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
  • गाजीपुर तिराहा से तहसीलों और गांवों तक जागरूकता अभियान

मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 13 सितंबर को दीवानी कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की गई।

दीवानी कचहरी से प्रचार वाहन को जिला जज सुनील कुमार, वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी चंद्रगुप्त और परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश शक्ति पुत्र तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दारोगा सिंह समेत अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बाकर शमीम रिजवी ने बताया कि प्रचार वाहन दीवानी न्यायालय से गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा होते हुए मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पहुंचा। इसके बाद चिरैयाकोट, रानीपुर, सदर चौक और बालनिकेतन होते हुए रोडवेज गाजीपुर तिराहा से वापस कचहरी लौटा।

प्रचार वाहन तहसील मुख्यालय, विकास खंड, थानों और ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा। इस दौरान लोक अदालत की नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, एडीजे हरेंद्र प्रसाद, एडीजे जनार्दन यादव, सीजेएम डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह समेत कई न्यायिक अधिकारी और पीएलवी उपस्थित रहे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading