
- मांग न मानने पर मारपीट और बाहर संपर्क करने पर रोक लगाई गई।
- 1 सितंबर को पति ने मायके लाकर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर के अछती निवासी खुशबू ने शिकायती पत्र में बताया कि उनका विवाह 25 अप्रैल को कानपुर देहात जिले के मंगलपुर के खमैला निवासी श्याम सिंह यादव से हुआ था। विदाई के बाद जब वह ससुराल गई, तो पति श्याम सिंह, सास ममता देवी, जेठानी अर्चना, जेठ राहुल कुमार और श्याम सिंह के चाचा ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज में चारपहिया गाड़ी, फ्रिज, टीवी, सिलाई मशीन और दो लाख रुपये नगद की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर उन्हें मार-पीट किया जाता था और मोबाइल से बाहर किसी से बात करने नहीं दिया जाता था। एक सितंबर को पति ने उनको मायके ले आया। पति ने पीड़िता के माता-पिता को दहेज की मांग के लिए गालियां देते हुए मारपीट की। फिर, पति बिना दहेज वापस आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।








