- हाफिजपुर गांव में 22 वर्षीय साहिबा खातून लापता
- परिजनों का आरोप: शमीर खान ने बहला-फुसलाकर बुलाया
- गहने और पासबुक भी युवती के साथ गई
अम्बेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव की 22 वर्षीय युवती साहिबा खातून रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई।परिजनों ने लादाकपुर (थाना अलीगंज) निवासी शमीर खान पर बहला-फुसलाकर बुलाने और साजिश के तहत ले जाने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
10 सितंबर को दोपहर में निकली थी घर से, नहीं लौटी वापस
परिजनों के अनुसार साहिबा खातून 10 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे अचानक घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी।
परिजनों का आरोप है कि शमीर खान पुत्र अतीक खान ने उसे फोन कर बुलाया था। इसके बाद से युवती का कोई पता नहीं चल पाया।
गहने और पासबुक भी ले गई युवती
लापता युवती की मां शाहीन खातून ने बताया कि साहिबा अपने साथ करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने, और बैंक खाते में जमा 6.50 लाख रुपये की पासबुक भी ले गई है।
परिजनों ने आशंका जताई है कि यह सब योजनाबद्ध तरीके से किया गया है।








