प्रभारी मंत्री ने नए GST सुधारों का परिचय दिया

  • एमएसएमई और छोटे व्यवसायों को सरल रजिस्ट्रेशन और तेज रिफंड की सुविधा
  • स्वास्थ्य बीमा, दवाइयों और ऑक्सीजन किट पर कर में कटौती
  • वित्त वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 22.08 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह

अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में बड़े सुधार के बाद, प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को जिले के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर नई दरों और उनकी आम जनता पर पड़ने वाले लाभों की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू और मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

2017 के बाद जीएसटी में सबसे बड़ा सुधार

प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि 3 सितंबर 2025 को हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जो सुधार लागू किए गए हैं, वे 2017 के बाद जीएसटी प्रणाली में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव हैं। इन सुधारों के तहत अब टैक्स की जटिल व्यवस्था को खत्म कर दो सरल दरें—5% और 18%—लागू की गई हैं।

इस दो-दर संरचना से टैक्स प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, करदाताओं को सुविधा मिलेगी और टैक्स चोरी पर अंकुश लगेगा। मंत्री ने कहा कि यह सुधार नवरात्रि के पहले दिन से लागू हो गए हैं और यह देशवासियों के लिए दीपावली का बड़ा तोहफा साबित होंगे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading