खेत में गिरा कैमरा ड्रोन, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

  • तिवारीपुर गांव के खेत में गिरा रहस्यमयी ड्रोन
  • ड्रोन में कैमरा लगा होने की पुष्टि
  • अहिरौली पुलिस ने कब्जा कर विशेषज्ञों को सौंपा जांच के लिए

अम्बेडकरनगर : मंगलवार की सुबह जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के एक खेत में एक रहस्यमयी ड्रोन आकर गिरा। यह ड्रोन सामान्य नहीं, बल्कि कैमरा युक्त ड्रोन बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहिरौली थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया।

अहिरौली थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि खेत में गिरा उपकरण ड्रोन जैसा है और इसमें कैमरा लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद इसे आगे की तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञों को सौंपा गया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक यह नहीं कहा जा सकता कि ड्रोन कहां से आया और इसका उद्देश्य क्या था।

ड्रोन मिलने की खबर आग की तरह पूरे जिले में फैल गई। स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

हालांकि पुलिस और प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading