मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को मिला सुरक्षा

  • शिक्षा और महिला विभाग की सक्रिय सहभागिता
  • सुरक्षा, अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी
  • छात्राओं में आत्मविश्वास और सक्रिय भागीदारी

अंबेडकरनगर। जिले में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों, सरकारी योजनाओं और स्वावलंबन से जुड़ी जानकारियों से जागरूक किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य बालिकाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग की टीमों ने सक्रिय सहभागिता की।

कई विद्यालयों में हुआ जागरूकता आयोजन

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आदर्श कृषक इंटर कॉलेज खूखूतारा टांडा, जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा, जनता जनार्दन इंटर कॉलेज रघुपट्टी, राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी, बालिका इंटर कॉलेज बेगीकॉल, सहित दर्जनों विद्यालयों में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों में डॉ. तारा वर्मा, प्रधानाचार्य नीलम मिश्रा, मुख्य सेविका अंजलि, परियोजना सुपरवाइजर रीना पांडेय, नीलम यादव, प्रधानाचार्य रंजन चौधरी सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की।

आत्मरक्षा से लेकर अधिकारों तक पर विस्तृत जानकारी

इन कार्यक्रमों में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा से बचाव, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि आपात स्थिति में किन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम सम्मान निधि, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुमन योजना, सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया, जिससे छात्राओं और उनके परिवारों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading