लखनऊ में छठ पर्व: गोमती घाटों पर प्रशासन ने किया तैयारियों का जायजा

  • एंटी-ऑडर ट्रीटमेंट, फायर ब्रिगेड और वन-वे रूट की व्यवस्था अनिवार्य
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी
  • नगर निगम और जल संस्थान ने पानी और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की

लखनऊ। राजधानी में छठ पर्व के अवसर पर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। गुरुवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने गोमती नदी के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण में लक्ष्मण मेला पार्क, झूलेलाल वाटिका, सझिया घाट, कुड़िया घाट, खाटू श्याम घाट, शहीद पथ स्थित प्रथम व द्वितीय छठ पूजा स्थल और कुकरैल पिकनिक स्पॉट घाट शामिल थे।

सफाई और जल निकासी पर विशेष जोर
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी घाटों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा के समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि गोमती नदी की सफाई तेज की जाए और कूड़ा निकालने वाली नावों और स्टीमर की संख्या बढ़ाई जाए, जिन पर जीपीएस सिस्टम लगाया जाए ताकि गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर एंटी-ऑडर ट्रीटमेंट और फायर ब्रिगेड की तैनाती अनिवार्य हो। उन्होंने कहा कि घाटों पर हाई मस्ट लाइट्स, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा शिविर, अग्निशमन वाहन, खोताखोर और स्टीमर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही ट्रैफिक पुलिस और नागरिक पुलिस संयुक्त रूप से सुरक्षा योजना बनाए ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भव्य आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
लक्ष्मण मेला पार्क और झूलेलाल वाटिका सहित गोमती तट के विभिन्न स्थलों पर इस बार भी छठ पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन और लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें शहर और देश के विभिन्न हिस्सों से गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading