समाधान दिवस में कुर्सियां खाली, अधिकारी नदारद

  • समाधान दिवस में अधिकारियों की गैरमौजूदगी से भटकी जनता
  • नायब तहसीलदार ने अकेले संभाली जनसुनवाई
  • एसडीएम उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे, वीडियो हुआ वायरल

अम्बेडकरनगर | जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित होने वाले समाधान दिवस की हकीकत शनिवार को जलालपुर तहसील में सामने आई, जब जनसुनवाई स्थल पर फरियादी तो मौजूद थे लेकिन अधिकांश जिम्मेदार अधिकारी गायब दिखे। स्थिति यह रही कि तहसील परिसर में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं और फरियादी इधर-उधर भटकते रहे।

जनता रही परेशान, अधिकारी रहे नदारद
समाधान दिवस के दौरान जहां शिकायतों को सुनने और निस्तारण की प्रक्रिया तेज करने का उद्देश्य रहता है, वहीं जलालपुर तहसील परिसर में तस्वीर इससे बिल्कुल उलट रही। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें सुनने वाला कोई नहीं था। जनसुनवाई की पूरी जिम्मेदारी नायब तहसीलदार निभाते नजर आए, जबकि अन्य विभागीय अधिकारी गायब रहे।

SDM जनसुनवाई छोड़ पहुंचे उद्घाटन कार्यक्रम
समाधान दिवस के दौरान एसडीएम जलालपुर राहुल गुप्ता तहसील में नहीं दिखे। इसके उलट, वह एक सोशल मीडिया कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में रिबन काटते और फोटो खिंचवाते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

लोगों ने कहा कि जब समाधान दिवस पर ही जनता की समस्याएं नहीं सुनी जा रही हैं, तो बाकी दिनों में क्या उम्मीद की जा सकती है। तहसील परिसर में मौजूद कई फरियादियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें सुबह से लाइन में खड़ा किया गया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading