जल संरक्षण, तटीय सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ठोस पहल

अम्बेडकर नगर — शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद अम्बेडकर नगर में नदियों के जीर्णोद्धार और पुनरुद्धार का कार्य तीव्र गति से जारी है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत मनरेगा योजना के अंतर्गत नदी तटीय क्षेत्रों में बंधा निर्माण और तटों की मजबूती का कार्य कराया जा रहा है।

जनपद की प्रमुख नदी तमसा (मझुई, मडहा और विसुही) को प्राथमिकता पर रखते हुए इसका पुनरुद्धार पाँच विकास खंडों — भीटी, कटेहरी, अकबरपुर, जलालपुर और भियांव — में चरणबद्ध ढंग से कराया जा रहा है। यह नदी कुल 108 ग्राम पंचायतों से होकर प्रवाहित होती है।

नदी की पैमाइश पूर्ण, पीलर स्थापित

परियोजना अधिकारी डीआरडीए के अनुसार, सभी संबंधित ग्राम पंचायतों में नदी की पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा सीमांकन के लिए पीलर स्थापित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र के लिए विस्तृत प्राक्कलन (स्टीमेट) तैयार कर कार्य प्रारंभ कराया गया है।

विकास खंडवार कार्य प्रगति
भीटी विकास खंड

यहां 30 ग्राम पंचायतें नदी क्षेत्र से आच्छादित हैं, जिनकी कुल लंबाई 74.20 किलोमीटर है। 33 प्राक्कलन तैयार किए गए हैं, जिनमें से 9 ग्राम पंचायतों में कार्य चल रहा है।

कटेहरी विकास खंड

कटेहरी की 24 ग्राम पंचायतें नदी क्षेत्र में आती हैं। यहां नदी की कुल लंबाई 69.867 किलोमीटर है। 32 प्राक्कलन तैयार किए गए हैं, जिनमें 16 ग्राम पंचायतों में कार्य प्रगति पर है।

अकबरपुर विकास खंड

यहां 18 ग्राम पंचायतें नदी से जुड़ी हैं, कुल लंबाई 56.956 किलोमीटर है। 27 प्राक्कलन बनाए गए हैं, और 5 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू हो चुका है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading