किसान पथ पर चलती कार में लगी आग- चालक ने कूदकर बचाई जान

  • लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में घटी घटना
  • कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने कार को किया राख
  • दमकल कर्मियों ने पहुंचकर पाया आग पर काबू

लखनऊ। रविवार सुबह सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के किसान पथ पर चलते-चलते एक कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि चालक समय रहते बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई।

बाराबंकी जिले के कौरियाड गांव निवासी कार चालक राजू ने बताया कि वे शनिवार को कानपुर के बिठूर गए थे और रविवार सुबह घर लौट रहे थे। जैसे ही वे दरोगा खेड़ा के पास पहुंचे, कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। उन्होंने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और बाहर निकल आए। कुछ ही क्षणों में पूरी कार धधक उठी।

सूचना मिलते ही सरोजनी नगर फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading